HomeहरदोईHardoi News: 13 साल की मासूम की निर्मम हत्या, दोनों आंखें भी...

Hardoi News: 13 साल की मासूम की निर्मम हत्या, दोनों आंखें भी फोड़ी, रेप के बाद हत्या की आशंका

Hardoi News: हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की किशोरी का शव अर्धनग्न अवस्था में गांव के बाहर एक बाग में मिला। किशोरी की हत्या के बाद उसकी आंखें भी फोड़ दी गईं। घटनास्थल से 10 मीटर दूर किशोरी का दुपट्टा और दराती बरामद की गईं, जबकि उसका सलवार गायब है।

पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी सोमवार की शाम को चारा लेने खेत गई थी। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी, तो उसकी तलाश शुरू की गई। रात करीब 9 बजे किशोरी का शव गांव के उदय प्रताप की बाग में मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी नीरज कुमार जादौन घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच की। एसपी ने बताया कि पुलिस को रात करीब 8:20 बजे घटना की सूचना मिली थी। पीड़िता का शव उसके घर से 300 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में मिला।

एसपी ने बताया कि फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही चोटों के बारे में अधिक जानकारी मिल सकेगी। मामले की तफ्तीश के लिए तीन टीमों को गठित किया गया है, जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें –

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना