HomeहरदोईHardoi News: जिला पंचायत सदस्य के भाई के घर हुई चोरी का खुलासा,...

Hardoi News: जिला पंचायत सदस्य के भाई के घर हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद

Hardoi News: हरदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के परिवार से जुड़ी बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा हो गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 2.20 लाख रुपये की नकदी बरामद की है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

मामला मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मुचुआपुर गांव का है, जहां केशन पाल राठौर जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके छोटे भाई शिव मोहन की पत्नी ममता बाबटमऊ गांव की ग्राम प्रधान हैं, जबकि तीसरे भाई सुरेश राठौर माधौगंज गल्ला मंडी में आढ़त का कार्य करते हैं। बीते 25 सितंबर 2024 को सुरेश राठौर के घर से बड़ी चोरी हुई थी। उन्होंने दावा किया था कि उनके घर की तिजोरी से करीब 19.20 लाख रुपये चुराए गए।

लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर पीड़ित सुरेश ने न्याय पाने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर खुद पर डीजल छिड़क लिया था। हालांकि, सतर्क खुफिया इकाई ने समय रहते हस्तक्षेप कर उन्हें आत्मदाह से रोक लिया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मल्लावां थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच तेज कर दी। आखिरकार, बिलग्राम क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुचुआपुर निवासी राजीव उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान राजीव के पास से 2.20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

इस खुलासे में क्राइम ब्रांच के निरीक्षक राम अवध चौहान, थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अब पुलिस राजू के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है, ताकि पूरी चोरी की साजिश को उजागर किया जा सके।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना