Home हरदोई हरदोई: नाबालिग लड़की से तमंचे के बल पर दुष्कर्म

हरदोई: नाबालिग लड़की से तमंचे के बल पर दुष्कर्म

हरियावां/हरदोई: थाना क्षेत्र के एक गांव में रात के समय छत पर सो रही नाबालिग लड़की से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया. युवक के जाने के बाद किशोरी के शोर मचाने पर दादी व चाची को इसकी जानकारी हुई।

बताया जा रहा है शुक्रवार की सुबह थाने पर अपनी चाची के साथ पहुंची पीड़िता को पुलिस ने छह घंटे तक थाने में बैठा रखा। आरोप है कि प्रभारी ने पीड़िता को डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म की जगह छेड़छाड़ का प्रार्थना पत्र लिखवा लिया है।

हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय लड़की के पिता बाहर मजदूरी करते हैं और मां का स्वर्गवास हो चुका है। वह अपने दृष्टिहीन बाबा के साथ वह घर पर ही रहती थी। गुरुवार की रात लगभग 12 बजे गांव का युवक दीवार से चढ़कर छत पर आ गया। लड़की को अकेला पाकर तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवक के जाने के बाद पीड़िता ने शोर मचाया। tab जाकर बाबा व चाची को घटना की जानकारी हुई। शुक्रवार की सुबह पीडिता अपनी चाची के साथ थाने पहुंची, जहां छह घंटे तक बैठा रखा गया। आरोप है कि प्रभारी ने उससे जबरन छेड़छाड़ का प्रार्थना पत्र लिखवा लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Rojgar alert Banner
- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

पागल कुत्ते के पागलपन ने लोगों का जीना किया मुहाल, 6 लोगों को काटकर गंभीर रूप से किया जख्मी

Hardoi/HDI Bharat: जिले में आवारा जानवरों के चलते लोग पहले से ही बहुत परेशान थे। लेकिन अब शहर में आवारा और पागल...

ड्रग इंस्पेक्टर ने दी चेतावनी, कहा प्रतिबंधित कांबिनेशन वाली दवाएं न बेचें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही

हरदोई/HDI Bharat: ड्रग इंस्पेक्टर स्वस्तिका घोष ने कई मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिबंधित की गई 14 दवाओं के मिश्रण...

Hardoi: अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की हुई मौत

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में सेमरा चौराहा के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की मौत हो गई। घटना...

Hardoi: दिल्ली से घर आ रहे युवक की बस में हुयी मौत

पिहानी/हरदोई: पिहानी क्षेत्र के गांव टनडौर रहने वाले 35 वर्षीय मनोज सिंह की दिल्ली से वापस आते समय बस में अचानक तबीयत...