होमहरदोईफाइलेरिया रोगियों की पहचान के लिए नाइट ब्लड सर्वे अभियान शुरू,20 सितम्बर...

फाइलेरिया रोगियों की पहचान के लिए नाइट ब्लड सर्वे अभियान शुरू,20 सितम्बर तक चलेगा अभियान

हरदोई: राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जनपद में शुक्रवार से फाइलेरिया रोगियों की पहचान के लिए नाइट ब्लड सर्वे का अभियान शुरू किया गया है। यह जानकारी कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देश दीपक पाल ने दी।

डा. देश दीपक पाल ने बताया कि यह अभियान 20 सितंबर तक चलेगा। नाईट ब्लड सर्वे शहरी सहित जिले के सभी ग्रामीण ब्लाक में किया जाएगा। डॉ. पाल ने बताया कि इसके लिए प्रत्येक ब्लाक में दो क्षेत्रों से रक्त के नमूने लिए जाएंगे, एक ऐसा क्षेत्र जहाँ पूर्व में अधिक फाइलेरिया के रोगी पाए गये हों एवं एक रैंडम साईट/ग्राम में नाईट ब्लड सर्वे का कार्य किया जाएगा। यह सर्वे 20 या 20 साल से अधिक आयु की महिलाओं एव पुरुषों के बीच ही किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Kanpur News: पहले दोनों ने निभाईं शादी की रस्में, फिर दोनों ने फांसी लगाकर दी जान
जिला मलेरिया अधिकारी जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक साईट पर रात्रि आठ बजे से रात्रि 12 बजे तक कार्य किया जाएगा एवं 300 रक्तपट्टिकाएं बनायी जायेंगी, जिनकी जांच सम्बन्धित ब्लाक की प्रयोगशाला में की जायेगी। नाइट ब्लड सर्वे के लिए 19 टीम बनाई गई हैं। 

प्रत्येक टीम में चार सदस्य होंगे जिनमें प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, प्रयोगशाला सहायक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय आशा कार्य कर रही हैं। वर्तमान में समुदाय को नाइट ब्लड सर्वे के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

क्या है नाइट ब्लड सर्वे

नाइट ब्लड सर्वे इसलिए किया जाता है क्योंकि रात के समय इसके परजीवी जिन्हें हम माइक्रो फाइलेरिया कहते हैं वह रक्त में सक्रिय होते हैं। इसलिए रात में लोगों के खून के नमूने की जांच कर संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जाता है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें