होमहरदोईहरदोई पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने सपा और कांग्रेस पर बोला करारा हमला,...

हरदोई पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने सपा और कांग्रेस पर बोला करारा हमला, कहा इंडिया गठबंधन नहीं ठगबंधन है

spot_img

हरदोई: सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आज जिले में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा तीनो पर करारा हमला बोला।

ओमप्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वह नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पीछे से सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “समाजवादी पार्टी डूबती हुई नैया है, जिसको मरना हो वह इसमें बैठे और जिसे जान बचानी है, वह इससे भाग रहा है”। ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वह कभी नहीं चाहते हैं कि कांग्रेस मजबूत हो, क्योंकि अगर कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी तो सपा कमजोर होगी।

पत्रकारों के इंडिया गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा देखिए वह गठबंधन नहीं है। वह ठगबंधन है। जनता के पैसे को इन लोगों ने लूटा है ठगा है। चाहे वह कांग्रेस हो चाहे बसपा हो चाहे सपा हो. उन्होंने सपा पर आरोप लगते हुए कहा कि सपा ने 27 परसेंट आरक्षण अकेले लूटने का काम किया.

कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा 33 परसेंट आरक्षण जो महिलाओं का था किसी की हिम्मत नहीं पड़ी चाहे बसपा सपा और कांग्रेस तीनों मिलकर के केंद्र में भी सरकार थी। प्रदेश में भी सरकार है, लेकिन इन लोगों ने महिलाओं को 33 परसेंट आरक्षण देने से कतराते रहे.

हिंदू और मुसलमानों को आपस में लड़ते रहे सपा और कांग्रेस: ओमप्रकाश राजभर

सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कांग्रेस और सपा के जमाने में दंगे क्यों होते थे क्योंकि यह हिंदू और मुसलमानों को आपस में लड़ते रहे और समस्या का समाधान नहीं हो पाए इस ज्यादा ध्यान देते थे।

आज इस बात का प्रमाण है कि जिस काम को कांग्रेस नहीं कर पाई, उसे काम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में हो रहा है. राम मंदिर का भी 22 जनवरी को उद्घाटन होने जा रहा है। 33 परसेंट आरक्षण भी महिलाओं के लिए लागू हो गया जो बीच के बिचौलिए लूटते थे उसका भी समाधान हो गया इस बात से लोग सपा, कांग्रेस परेशान हैं।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें