होमहरदोईपुलिस झण्डा दिवस: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस ध्वज फहराकर किया संबोधित

पुलिस झण्डा दिवस: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस ध्वज फहराकर किया संबोधित

spot_img

हरदोई: जिले में आज पुलिस झण्डा दिवस मनाया गया। पुलिस झण्डा दिवस पर पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी ने क्वार्टर गार्ड पर पुलिस का ध्वज फहराकर सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया।

साथ ही पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के दिए गए संदेश को पढ़कर सुनाया। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस झण्डा दिवस 1
पुलिस झण्डा दिवस: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस ध्वज फहराकर किया संबोधित

एसपी केशव चंद गोस्वामी ने कहा कि यूपी पुलिस विभाग के वीर जवानों के शौर्य, कर्तव्य परायणता एवं उत्कृष्ट कर्तव्य निष्ठा के फलस्वरुप ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने 23 नवंबर 1952 में सर्वप्रथम यूपी पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था।

पुलिस झण्डा दिवस: यूपी पुलिस पहली राज्य पुलिस बल है। जिसे पुलिस ध्वज प्रदान किया गया

यूपी पुलिस पूरे भारत का पहला राज्य पुलिस बल है। जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरुप पुलिस कालर (पुलिस ध्वज) प्रदान किया गया है। जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इसी क्रम में जिले के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने थाना चौकियों में सम्मान के साथ पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस झंडा दिवस मनाया गया।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें