होमहरदोईएसपी ने दो उपनिरीक्षक समेत 5 को किया सस्पेंड, हो रही चोरियों...

एसपी ने दो उपनिरीक्षक समेत 5 को किया सस्पेंड, हो रही चोरियों के मामले में की बड़ी कार्यवाही

spot_img

हरदोई। एसपी राजेश द्विवेदी ने 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। जिनमें 2 उपनिरीक्षक व तीन कॉन्स्टेबल शामिल है। मल्लावां क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों से परेशान स्थानीय लोगों ने शनिवार को हाइवे जाम कर दिया था। जिसके बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है।

बताते चलें कि मल्लावां कोतवाली के नयागांव चौराहे पर शनिवार को स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने मल्लावां-संडीला मार्ग को जाम कर दिया था। मुख्य मार्ग जाम होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जून माह में 10 दिन में करीब 22 चोरियां हुई थी, जिससे स्थानीय लोग बेहाल थे।

पुलिस हर एक चोरी के बाद चोर को जेल भेजने व घटना के खुलासे का दावा कर रही थी, लेकिन चोर खुली चुनौती देते हुए एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। जिसके बाद संडीला मल्लावां रोड को स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने जाम कर दिया था।

घटना के बाद मौके पर सीओ सत्येंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ जाम को खुलवाने पहुंचे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उनकी एक न सुनी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन दावे पर दावा कर रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। सीओ ने एक सप्ताह के भीतर चोरों को पकड़ने का दावा किया, लेकिन उनकी इस बात पर कोई भी बात न बनी। फिर भी सीओ बिलग्राम के आश्वासन के बाद जाम लोगों ने खोल दिया था।

रविवार को एसपी राजेश द्विवेदी ने कार्रवाई करते हुए दो उपनिरीक्षक व 3 कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। कार्रवाई की जद में उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह व सुरेश चंद्र, हल्का कांस्टेबल दिनेश कुमार, धर्मेंद्र व सुनील आए है। जिनके सस्पेंशन की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल मल्लावां क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्रवासी दहशत में हैं।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें