होमहरदोईस्टेशन मास्टर विशाल वर्मा को किया गया बर्खास्त , वहीं गेट मैन...

स्टेशन मास्टर विशाल वर्मा को किया गया बर्खास्त , वहीं गेट मैन सुनील कुमार को किया गया निलंबित

बेहटा गोकुल/हरदोई: शनिवार दोपहर में टोडरपुर के स्टेशन मास्टर विशाल वर्मा और गेटमैन सुनील कुमार के बीच रेल फाटक खोलने व बंद करने को लेकर विवाद हो गया था।

आरोप है कि स्टेशन मास्टर ने शाम पांच बजे स्टेशन मास्टर ड्यूटी खत्म कर गेट पर पहुंचा और गेटमैन पर गोली चला थी। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर रेलवे प्रशासन ने स्टेशन मास्टर को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जबकि गेटमैन को निलंबित किया है।

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि टोडरपुर के स्टेशन मास्टर विशाल वर्मा को बर्खास्त किया गया है। वहीं गेट मैन सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

गेटमैन ने विशाल वर्मा पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं विशाल वर्मा ने गेटमैन पर धारदार हथियार से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसकी विवेचना कर रही है। थानाध्यक्ष बेहटा गोकुल रंधा सिंह ने बताया कि आरोपी विशाल वर्मा और गेटमैन सुुनील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें