Home हरदोई 20 वर्षों से अवैध रूप से चल रहे ईंट भट्ठा पर आखिरकार...

20 वर्षों से अवैध रूप से चल रहे ईंट भट्ठा पर आखिरकार गरजा बुलडोजर

हरदोई। मंझिला थाना क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से अवैध रूप से ईंट भट्ठा संचालित किया जा रहा था। मीडिया में खबरे प्रमुखता से प्रसारित होने के बाद आखिरकार पुलिस -प्रशासन ने बुलडोजर से ईंट भट्ठा को ढहा दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने डीएम से आदेश मिलने के बाद अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठे पर बुलडोजर चलाया है।

मिली जानकारी के अनुसार शाहाबाद तहसील के मंझिला थाना क्षेत्र में गाँव टुमुर्की में हिदायत पुत्र लियाकत द्वारा पिछले 20 वर्षों से बिना जीएसटी के भट्ठा संचालित किया जा रहा था। यह भट्ठा बिना एनओसी के हबीबिया ब्रिक फील्ड के नाम से संचालित हो रहा था।

इस अवैध भट्ठे के संबंध में तमाम बार उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की गई। वाबजूद इसके अवैध संचालक अपने भट्ठे को सेटिंग -गेटिंग के चलते संचालित करवाने में कामयाब रहा। अवैध ईट भट्ठे का संचालन जब मीडिया की सुर्खियां बना और प्रशासन की फजीहत हुई तो आनन-फानन में डीएम ने अवैध ईंट भट्टे को गिराने का आदेश कर दिया।

तहसील और खनिज विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से ग्राम टुमुर्की में पहुंचकर ईंट भट्ठे पर बुलडोजर चलाया और ईंट भट्ठा गिरा दिया गया। वहीं हबीबिया ब्रिक फील्ड के संचालक तैयब खान ने बताया है वर्ष 2017 में उसने ईट भट्ठा चलाया था और मात्र दो महीने बाद बंद कर दिया।

तब से लगातार उसके पार्टनर भट्ठा चला रहे हैं उसका इस बीच भट्ठे से कोई लेना देना नहीं रहा है। फिलहाल 20 वर्ष बाद प्रशासन का बुलडोजर चलने से अवैध भट्ठा मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर ही हुई मौत

हरदोई: पिहानी मार्ग पर कुइयां-पुरेला गांव के बीच में ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं हादसे...

दोहरे हत्याकांड में 5 आरोपित गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल

Hardoi: मझिला में बुधवार को पूर्व प्रधान के पुत्र और प्रधान के भतीजे की सनसनीखेज हत्याकांड में पांच आरोपित शनिवार को पुलिस...

आशुलिपिक पद हेतु करे आवेदन, जाने कहाँ से मिलेंगे आवेदन पत्र

Hardoi: स्थाई लोक अदालत मे रिक्त आशुलिपिक के पद के लिए आवेदन माँगा गया है. सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई मा0...

उत्तर प्रदेश विकास, उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाई छू रहा हैः-जेपीएस राठौर

हरदोई/HDI Bharat: उत्तर प्रदेश सरकार के सुशासन, विकास एवं रोजगार के सफलता पूर्वक छः वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय रसखान प्रेक्षागृह में...