Home हरदोई पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला, अब पहुंची जेल, जाने पूरा...

पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला, अब पहुंची जेल, जाने पूरा मामला

हरदोई:  संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. मुरादनगर गांव निवासी राम सिंह ने पुलिस को तहरीर में बताया है कि 18 फरवरी 2022 को उसकी शादी उन्नाव जिले के सफीपुर मोहल्ला उगू कस्बे की रहने वाली पिंकी राठौर से हुई थी. पति ने कहा कि पिंकी का शादी के बाद ही चाल चलन सही नहीं था।। लेकिन शर्म के मारे उसने किसी को यह नहीं बताया।

शुक्रवार को वह अपनी बहन से मिलने बेनीगंज थाने के ग्राम बरौनी गया था। शनिवार को जब वह घर वापस आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी बिस्तर पर किसी अन्य पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में लेटी है।

यह देख जब उसने अपनी पत्नी पर चिल्लाया तो वह हड़बड़ा कर उठ बैठी। तभी पिंकी ने वहीं पास में रखा बांका मेरे ऊपर चला दिया वहीं उसका प्रेमी दुर्गेश ने तमंचे से फायर कर दिया लेकिन किसी तरह से मैं बच गया।

घर में शोर सुनकर जब तक गांव के प्रमोद, सत्य प्रकाश, जितेंद्र, ज्ञानेंद्र आदि लोग मौके पर आ गए और किसी तरह से दोनों लोगों को पकड़कर थाने में बांका व तमंचे के साथ हाजिर कर दिया। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह के अनुसार प्रार्थी पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

पागल कुत्ते के पागलपन ने लोगों का जीना किया मुहाल, 6 लोगों को काटकर गंभीर रूप से किया जख्मी

Hardoi/HDI Bharat: जिले में आवारा जानवरों के चलते लोग पहले से ही बहुत परेशान थे। लेकिन अब शहर में आवारा और पागल...

ड्रग इंस्पेक्टर ने दी चेतावनी, कहा प्रतिबंधित कांबिनेशन वाली दवाएं न बेचें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही

हरदोई/HDI Bharat: ड्रग इंस्पेक्टर स्वस्तिका घोष ने कई मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिबंधित की गई 14 दवाओं के मिश्रण...

Hardoi: अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की हुई मौत

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में सेमरा चौराहा के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की मौत हो गई। घटना...

Hardoi: दिल्ली से घर आ रहे युवक की बस में हुयी मौत

पिहानी/हरदोई: पिहानी क्षेत्र के गांव टनडौर रहने वाले 35 वर्षीय मनोज सिंह की दिल्ली से वापस आते समय बस में अचानक तबीयत...