होमखेल जगतIPL 2023: RCB vs MI: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को...

IPL 2023: RCB vs MI: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 8 विकटों से हराया, डुप्लेसिस ने 73 रन बनाए

spot_img

RCB vs MI : आईपीएल के पांचवें मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हार का स्वाद चखना पड़ा। उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

मुंबई ने दिया 172 रनों का टारगेट 

RCB vs MI: मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम को 172 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए। उनके अलावा मुंबई इंडियंस का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। तिलक शुरुआत से अंत तक क्रीज पर डटे रहे। उनके अलावा नेहाल वडेरा ने 15 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 15 रनों की पारी खेली। आरसीबी की तरफ से कर्ण शर्मा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए। 

यह भी पढ़ें: IPL 2023: CSK vs GT: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स में कौन मारेगा बाजी?

आरसीबी का पहला विकेट 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा। अरशद खान ने आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को अरशद खान ने आउट किया। डुप्लेसिस ने 43 गेंद पर शानदार 73 रन बनाए। उन्होंने अपनी 73 रन की पारी में पांच चौके और छह छक्के लगाए।

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए इस मैच में अपना अर्धशतक पूरा किया है। आपको बता दें आईपीएल में उनका यह 45वां अर्धशतक है। विराट कोहली 82 रन बनाकर नाबाद लौटे।

RCB vs MI: रोहित ने की धोनी के रिकॉर्ड के बराबरी

RCB के खिलाफ मैच में उतरते ही रोहित T20 में बतौर कप्तान T20 में 200 मैच खेलने खिलाड़ी बनने के साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की भी बराबरी कर ली है। वह धोनी के बाद दूसरे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने 200 से ज्यादा T20 मैच खेले हैं। रोहित टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। टी20 क्रिकेट में कप्तान तौर पर महेंद्र सिंह धोनी ने 307 मैच खेले हैं। 

RCB vs MI: आईपीएल 2023 में इस समय RCB vs MI के बीच मुकाबला चल रहा है। इस मैच में RCB के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। इस मैच में बतौर कप्तान उतरते ही रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और वह दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल हो गए हैं। 

T20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी  

  • एमएस धोनी – 307 मैच
  • डैरेन सैमी – 208 मैच
  • रोहित शर्मा – 200 मैच
  • विराट कोहली – 190 मैच
  • गौतम गंभीर – 170 मैच

    रोहित शर्मा ने अभी तक 144 आईपीएल मैच, 51 टी20 इंटरनेशनल मैच और 5 चैंपियंस लीग मैचों में कप्तानी की है। वह गेंदबाजी में शानदार तरीके से बदलाव करते हैं और वह डीआरएस लेने के भी महारथी हो चुके हैं। उनकी कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। 
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें