Home उत्तर प्रदेश दरिंदगी : महिला के साथ 2 लोगों ने किया सामुहिक दुष्कर्म, तीसरे ने...

दरिंदगी : महिला के साथ 2 लोगों ने किया सामुहिक दुष्कर्म, तीसरे ने प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल

बांदा: जिले में एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घिनौनी घटना सामने आई है, जिसमें उसके साथ हैवानियत और दरिंदगी सभी सीमाओं को पार कर दिया गया। दुष्कर्म पीड़िता ने दो युवकों पर दुष्कर्म और एक युवक पर उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने का आरोप लगाया है।

सामुहिक दुष्कर्म की यह घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के पास शनिवार को देर रात हुई। सूचना मिलना पर एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। महिला से उक्त घटना की जानकारी ली। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ वह ससुराल जा रही थी।

साथ में ही दूसरी बाइक पर तीन अन्य पड़ोसी युवक भी थे। तभी तीन युवकों में दो ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं, तीसरे युवक ने भी जबरदस्ती करने की कोशिश की उसका विरोध करने पर उसने प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी। साथ ही मारा भी है।

इसके बाद आरोपी उसे बेसुध अवस्था मे छोड़कर भाग गए। इस घटना के समय पति मौके पर नहीं था। उसने घटना की सूचना घरवालों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ अम्बुजा त्रिवेदी भी मौके पर पहुंचे।

Rojgar alert Banner

सामुहिक दुष्कर्म: महिला और उसकी मां के बयानों में कुछ फर्क: एसपी

दोनों अधिकारियों ने महिला से घटना के बारे में पूछताछ की। महिला को अपने साथ कोतवाली देहात ले आए और एफआईआर और बयान लिए। एसपी अभिनंदन ने बताया कि महिला की मां के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। महिला और उसकी मां के बयानों में कुछ फर्क है। घटना की जांच की जा रही है। फिर भी अपर एसपी से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

पत्नी और 4 माह की मासूम बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर ली जान, उसके बाद खुद फांसी पर लटका

उन्नाव: यूपी के उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के मजरा रूदी खेड़ा में पारिवारिक कलह में युवक ने पत्नी और...

निवर्तमान पालिका अध्यक्ष समेत 4 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

पिहानी/हरदोई: अदालत के आदेश के पुलिस ने तीन महीने बाद निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष समेत 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की...

 लखनऊ, हरदोई समेत आज प्रदेश भर में ओलावृष्टि-बारिश की प्रबल संभावना, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से और राजस्थान के निकट चक्रवातीय दबाव क्षेत्र होने के चलते उत्तर प्रदेश में सोमवार को...

बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने जताई कड़ी नाराजगी

हरदोई: आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई।