होमउत्तर प्रदेशMoradabad News: एक लाख का इनामी खनन माफिया जफर मुठभेड़ में गिरफ्तार,...

Moradabad News: एक लाख का इनामी खनन माफिया जफर मुठभेड़ में गिरफ्तार, लगी गोली

spot_img

मुरादाबाद: एक लाख रुपये के इनामी खनन माफिया जफर को आखिरकार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुरादाबाद के शहर एसपी अखिलेश भदौरिया ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा था वह उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के भरतपुर से भाग गया था।

सीएम योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद पहुंचने वाले है उनके पहुचने से चंद घंटे पहले जफर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया जफर को पैर में गोली लगी है। इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने जफ़र और पुलिस कर्मी दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी जफर बुधवार रात उत्तराखंड के भरतपुर गांव में पुलिस टीम पर हमला कर फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें : Sitapur News : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के काफिले में हुआ हादसा, एसआई समेत 6 लोग घायल

ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर 2022 को खनन माफिया और उसके गुर्गे एसडीएम और खनन अधिकारी पर हमला कर डंपर छुड़ा ले गए थे। इस मामले में ठाकुरद्वारा में पांच नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

लेकिन काकरखेड़ा निवासी जफर और रतूपुरा निवासी दिलशाद फरार चल रहे थे। दोनों पर 50- 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। 12 अक्टूबर की शाम जफर ठाकरद्वारा में कमालपुरी चौराहे के पास पुलिस और एसओजी पर फायरिंग कर उत्तराखंड सीमा में घुस गया था। 

खनन माफिया जफर के लोंगो की फायरिंग में एक महिला की मौत और 6 पुलिस कर्मी हुए थे घायल

इसी दौरान खनन माफिया आरोपी उत्तराखंड के भरतपुर गांव में गुरताज सिंह भुल्लर के मकान में घुस गया था। पुलिस टीम भी पीछा करते हुए यहां पहुंच गई थी। लेकिन लोगों ने टीम पर हमलाकर जफर को छुड़ा लिया था। इस दौरान फायरिंग एक महिला की मौत हो गई थी। जबकि छह पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। 

डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि खनन माफिया जफर की तलाश में पुलिस टीमें जुटी थी। शनिवार सुबह करीब पांच बजे जफर बाइक से पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास से होते हुए अमरोहा की ओर भाग रहा था। इसी दौरान पाकबड़ा समेत अन्य थानों की पुलिस ने उसे कैलसा रोड के पास पकड़ने की कोशिश की। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। एक गोली खनन माफिया जफर के पैर में लगी। इसके बाद वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया।

इसी दौरान दौड़भाग में सिपाही संदीप भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल जफर और सिपाही संदीप को तुरंत जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस अफसरों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं.

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें