उत्तर प्रदेश: नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव आगामी नवंबर के अंतिम या दिसंबर के पहले सप्ताह तक कराए जाएंगे। इसके लिए परिसीमन का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।
नगर विकास मंत्री ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत निकाय चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 756 नगरीय निकाय संस्थाओं में चुनाव कराए जाएंगे। इनमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 539 नगर पंचायत शामिल हैं। इस बार 104 नई नगर पंचायतों का गठन किया गया है।
बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रभारी राधामोहन सिंह और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :
- हरदोई: बालिका से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गये आरोपित को 10 साल की जेल, 55000 अर्थदंड
- हरदोई: हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत
- Advertisement -