Homeउत्तर प्रदेशRampur By Election Result: आजम खां के गढ़ में खिला कमल, जीत...

Rampur By Election Result: आजम खां के गढ़ में खिला कमल, जीत के बाद क्या बोले भाजपा के घनश्याम लोधी

रामपुर: लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी ने सपा के प्रत्याशी आसिम रजा को करीब 42192 हजार वोटों से शिकस्त दी है। सपा नेता आजम खां के गढ़ में कमल खिलने से भाजपा के खेमे में खुशी की लहर है। भाजपा प्रत्याशी को कुल 367397 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 325205 वोट मिले।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादंड ने भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी को विजयी घोषित कर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। जीत हासिल करने के बाद घनश्याम सिंह लोधी बोले रामपुर की जनता ने विकास पर विश्वास जताया है। कहा कि विकास के लिए काम करेंगे। जनता ने सेवक चुना है, जनता के लिए काम करूंगा।

भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने काम किया। बता दें, सपा नेता आजम खां के लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद रामपुर संसदीय क्षेत्र में उप चुनाव हुए। इसके लिए 23 जून गुरुवार को मतदान हुआ। जिले में करीब 41.71 फीसद मतदान हुआ। जिले में कुल 1706590 मतदाता हैं, इनमें से 706440 मतदाताओं ने मतदान किया था।

रविवार 26 जून को मंडी समिति में मतगणना हुई। दोपहर करीब ढाई बजे मतगणना परिणाम जारी कर दिए गए। इसमें भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को  367397 वोट मिले और सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 325205 वोट मिले। इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम सिंह लोधी 42192 वोटों से जीत गए।

Pradeep Pal
Pradeep Palhttps://hdibharat.com
प्रदीप पाल, पिछले छह सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया. मूल रूप से हरदोई के रहने वाले हैं. बिजनेस के साथ ही राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और सरकारी योजनाओं की खबरों में ख़ास रूचि है.
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना