औरैया: औरैया जिले के बिधूना के कुदरकोट थाना इलाके के गोपियापुर में एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार के मलबे में छह लोग दब गए। आनन-फानन पड़ोसियों ने दीवार के मलबा हटाया और लोगों को निकाला। लेकिन tab तक तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गोपियापुर गांव में शुक्रवार देर रात बारह बजे के करीब एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से परिवार के छह लोग दब गए। दीवार गिरने और चीख-पुकार सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने तुरंत मलबा हटाया, लेकिन तब तक दंपती और एक बेटे की मौत हो गई, जबकि तीन बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिधूना अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी पर अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची।
मलबे में दबने से इंद्रवीर, शकुंतला और विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार जितेश वर्मा समेत थाना कुदरकोट की पुलिस मौके पर पहुंची।
तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहसीलदार ने बताया कि आकाश और अंशू को सैफई रेफर किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
- यह भी पढ़ें:
- बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन, 2 दिन की हड़ताल का भी किया एलान
- Hardoi : चित्रकला प्रतियोगिता में कृतिका प्रथम, आनंद ने द्वितीय और आयुषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
- प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी का खोला रहस्य, बताया क्यों लेनी पड़ी सरोगेसी मदद
- गन्ना मूल्य : इस हफ्ते बढ़ सकता है गन्ने का मूल्य