होमसीतापुरसीतापुर के दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बच्चों को खीर खिलाकर...

सीतापुर के दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया

spot_img

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को सीतापुर के दौरे पर हैं। सुबह साढ़े नौ बजे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तहसील सिधौली के आगनबाड़ी केंद्र गढ़ी रावा में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा अन्नप्राशन संस्कार एवं गोद भराई कार्यक्रम में भाग लिया, कार्यक्रम में पांच महिलाओं की गोद भराई की तथा तीन बच्चों का अन्नप्राशन करके उनको खीर खिलाई।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शिक्षक की भूमिका में भी दिखाई दिए। कक्षा में बच्चों के पास घुटनों पर बैठकर शिक्षण कार्य की जानकारी ली। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। सभी पत्रों को योजनाओ का लाभ मिल रहा है। कानून व्यवस्था बेहतर है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें