होमहरदोई24 घंटे अवैध शराब बनाते 202 लोग गिरफ्तार, 3778 लीटर अवैध शराब...

24 घंटे अवैध शराब बनाते 202 लोग गिरफ्तार, 3778 लीटर अवैध शराब बरामद

हरदोई: जनपद में पुलिस ने एक अभियान चलाकर पिछले 24 घंटे में 202 लोगों को अवैध शराब बनाते हुए पकड़ा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन लोगों के पास से 3778 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इस अभियान में पुलिस ने शराब बनाने की 58 भट्ठियां भी नष्ट कराई हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि होली के त्योहार पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देशन में सभी थाना-कोतवाली में अभियान चलाया गया। इस अभियान में 24 घंटे में अवैध शराब बनाते हुए 202 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इनके पास से 3 हजार 7 सौ 78 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में पुलिस ने शराब बनाने की 58 भट्ठियां भी पकड़ी और उन्हें नष्ट किया गया साथ ही शराब बनाने में प्रयोग होने वाला 3 लाख लीटर लहन को भी नष्ट कराया गया है।

एक साथ चले इस अभियान में की गई कार्रवाई से शराब कारोबारियों में खलबली मची है। 24 घंटे के अभियान में बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी ने अवैध कारोबार की परते खोल दी है।

WhatsApp Image 2023 03 05 at 1.52
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें