Home हरदोई दहेज लोभियों ने गर्भवती महिला को पीटा, एसपी से शिकायत के दौरान...

दहेज लोभियों ने गर्भवती महिला को पीटा, एसपी से शिकायत के दौरान हुई बेहोश

हरदोई। पिहानी थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला को पिटाई के बाद ससुराल वाले मायके छोड़ गए। बताया जा रहा है दहेज में कार की मांग को लेकर महिला को काफी दिनों से प्रताड़ित करते थे। कार की मांग ना पूरी होने पर ससुराल वालों ने पिटाई करके महिला को मायके में छोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पहुंची महिला पुलिस कार्यालय के बाहर गिर गई। जिसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. वहीं पुलिस मामले के जांच में जुटी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार पिहानी थाना क्षेत्र के शाहपुर सैदान रहने वाली प्रमिला की शादी 11 मई 2022 को शाहजहांपुर के रौज़ा कस्बे में हुई थी। पीड़िता के पिता रामसरन ने बताया कि उसने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बाद भी प्रमिला के ससुरालीजन बेटी के साथ मारपीट करते है।

शादी के बाद से ही ससुराल वाले अधिक दहेज को लेकर परेशान करते थे। इसके बाद दहेज में कार की मांग करने लगे जिसे पीड़िता के पिता ने देने में असमर्थता जताई। इस पर प्रमिला के पति सतीश, ससुर सुरेश, सास और देवर ने मारना पीटना शुरू कर दिया। जिससे पीड़िता काफी परेशान हो गई और वह दर्द सहने में असमर्थ हो गई।

जब उसकी बेटी 5 माह की गर्भवती हुई तो पति समेत ससुरालियों ने उसे जमकर पीटा। दहेज में कार ना मिलने पर पति सतीश उसे घायलावस्था में मायके छोड़कर फरार हो गया। जिसे पिता रामसरन ने सीएचसी पिहानी में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद उसने पुलिस से शिकायत की। मामले में कोई कार्रवाई ना होने से परेशान पिता ने एएसपी से गुहार लगाई है। शिकायत करने गई महिला एसपी कार्यालय के बाहर गिर गई। जिसे महिला पुलिसकर्मी अंदर ले गई और फिर बाहर लेकर आई। जिसके बाद महिला थानाध्यक्ष ई-रिक्शा पर लादकर मेडिकल कॉलेज ले गई।

एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया मामले में शिकायती पत्र मिलने पर पिहानी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। साथ ही घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है।

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

पागल कुत्ते के पागलपन ने लोगों का जीना किया मुहाल, 6 लोगों को काटकर गंभीर रूप से किया जख्मी

Hardoi/HDI Bharat: जिले में आवारा जानवरों के चलते लोग पहले से ही बहुत परेशान थे। लेकिन अब शहर में आवारा और पागल...

ड्रग इंस्पेक्टर ने दी चेतावनी, कहा प्रतिबंधित कांबिनेशन वाली दवाएं न बेचें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही

हरदोई/HDI Bharat: ड्रग इंस्पेक्टर स्वस्तिका घोष ने कई मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिबंधित की गई 14 दवाओं के मिश्रण...

Hardoi: अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की हुई मौत

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में सेमरा चौराहा के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की मौत हो गई। घटना...

Hardoi: दिल्ली से घर आ रहे युवक की बस में हुयी मौत

पिहानी/हरदोई: पिहानी क्षेत्र के गांव टनडौर रहने वाले 35 वर्षीय मनोज सिंह की दिल्ली से वापस आते समय बस में अचानक तबीयत...