HomeहरदोईHardoi News: जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का...

Hardoi News: जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

Hardoi News: मंगलवार को जिला जज संजीव शुक्ला, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कैदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।

कैदियों को मिलेगा कानूनी सहयोग

निरीक्षण के दौरान जिला जज संजीव शुक्ला ने निर्देश दिया कि जिन कैदियों के पास कोई वकील उपलब्ध नहीं है, उन्हें कानूनी सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि कैदियों को न्याय के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए और इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान

निरीक्षण टीम ने जेल की पाकशाला में जाकर भोजन की गुणवत्ता की जांच की। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि कैदियों को निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण और पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराया जाए।

इसके बाद जेल परिसर में बने अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला जज और अन्य अधिकारियों ने इलाज करा रहे कैदियों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की औचक तलाशी भी ली गई। अधिकारियों ने जेल के हर हिस्से की गहन जांच की, लेकिन इस दौरान कोई अवांछित वस्तु बरामद नहीं हुई। निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारी और जेल प्रशासन के कर्मचारी मौजूद रहे। संयुक्त निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने जेल प्रशासन को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना