HomeहरदोईHardoi News: हरदोई के किसानों की बल्ले-बल्ले, अब उन्हें 3 लाख 93...

Hardoi News: हरदोई के किसानों की बल्ले-बल्ले, अब उन्हें 3 लाख 93 हजार का पम्प सिर्फ 39 हजार में मिलेगा

Hardoi News: किसानों को सौर ऊर्जा से संचालित पंप उपलब्ध कराने के लिए निजी मीटर्ड ऑर्गनाइज पंप सोलराइजेशन योजना के तहत भारी सब्सिडी दी जा रही है। उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति-2022 के अंतर्गत, प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों को अपने विद्युत पंप को सौर ऊर्जा से संचालित करने का अवसर मिलेगा।

सरकार देगी 90% तक सब्सिडी

इस योजना में किसानों को कुल लागत का 90% सब्सिडी दी जाएगी, जिसमें राज्य सरकार और केंद्र सरकार का योगदान 45-45% होगा। किसानों को केवल 10% का अंशदान करना होगा।

सोलर पंप की कीमत और अनुदान

  • 4.5 एचपी सोलर पंप:
    कुल कीमत: ₹2,39,000
    किसानों का अंशदान: ₹23,900
  • 7.5 एचपी सोलर पंप:
    कुल कीमत: ₹3,93,250
    किसानों का अंशदान: ₹39,325
  • 14.9 एचपी सोलर पंप:
    कुल कीमत: ₹7,19,950
    किसानों का अंशदान: ₹71,995

आवेदन प्रक्रिया

पीओ नेडा खुर्शीद फारुख ने जानकारी दी कि योजना के लिए आवेदन यूपीनेडा की आधिकारिक वेबसाइट kusumc1.in पर किया जा सकता है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए किसान यूपीनेडा कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना