Hardoi News: जिला महिला अस्पताल में मुख्य गेट बंद रहने की समस्या को लेकर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता कुमारी ने मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा और गेट को हर हाल में खोला जाएगा।
सुनीता कुमारी ने कहा कि अगली बार जब वह अस्पताल का दौरा करेंगी, तो इसी गेट से प्रवेश करेंगी। यदि गेट बंद मिला, तो वहीं बाहर बैठ जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगले निरीक्षण से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी।
निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि सुरक्षा गार्डों की कमी के कारण मुख्य गेट बंद रखा जाता है। उन्होंने कहा कि गेट बंद होने का निर्णय सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया था, क्योंकि अराजक तत्वों की गतिविधियां बढ़ गई थीं और वाहन चोरी की घटनाएं होती रहती थीं। फिलहाल अस्पताल में एक ही गेट संचालित हो रहा है।
राज्य महिला आयोग सदस्य ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि गेट खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका निरीक्षण हर महीने जारी रहेगा, और इस दौरान महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की प्रक्रिया का आकलन किया जाएगा।
सुनीता कुमारी के इस कदम से मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि मुख्य गेट बंद रहने से उन्हें अक्सर असुविधा का सामना करना पड़ता था।
Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi News: डिजिटल दुष्कर्मी को आजीवन कारावास
- Hardoi News: चकबंदी विवाद को लेकर डीएम और किसान..
- Hardoi News: ज्वैलर्स की दुकान में में चोरी करने …