Homeहरदोई6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर फरार आरोपी को पुलिस ने मारी...

6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर फरार आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

हरदोई: जनपद में नए पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी द्वारा कार्यभार संभालते ही अपने मंसूबे स्पष्ट कर दिए थे। एसपी ने कहा था कि कोई भी महिलाओं से संबंधित अपराध करता है तो उसको बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा साथ ही पुलिस पर गोली चलाने वाले पर पुलिस गोली चलाकर ही कार्यवाही करेगी।

हरदोई जनपद में 2 दिन पूर्व पिहानी थाना क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारने के के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार को सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव से 6 वर्षीय बच्ची के साथ आयुर्वेदिक अस्पताल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही गई थी।

सांडी थाना क्षेत्र के गांव में 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी बाबा पुत्र रामवीर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आरोपी को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां अभियुक्त ने शौचालय जाने की बात कहकर वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। काफी देर तक जब अभियुक्त शौचालय से नहीं निकला तब पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो अभियुक्त वहां पर नहीं था जिसके बाद पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई थानों की पुलिस फोर्स को अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगा गया था। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस अभियुक्त तक पहुंच गई। जब पुलिस अभियुक्त को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तब अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर कर दी ,जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा अभियुक्त पर चलाई गई गोली अभियुक्त के पैर में लगी और वह जमीन पर गिर गया।

पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी, अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें