Homeहरदोई11 साल की मासूम से दुष्कर्म: चॉकलेट देने के बहाने घर ले...

11 साल की मासूम से दुष्कर्म: चॉकलेट देने के बहाने घर ले जाकर किया कुकृत्य

spot_img

Hardoi: हरदोई जिले में मल्लावां कस्बे के एक मोहल्ले में 11 वर्षीय बालिका को चॉकलेट दिलाने के बहाने घर ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। हादसे घबराई बालिका परेशान और गुमसुम रहने लगी, तो परिवार वालों को चिंता हुयी तो उसकी मां ने जानकारी जुटाई। अब पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अनुसूचित जाति उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

मल्लावां की रहने महिला ने बताया कि उसकी ११ वर्षीय पुत्री बीती 19 जुलाई की शाम साढ़े सात बजे बाजीगंज बाजार में लगे वॉटर कूलर से पानी लेने गई थी। बाजीगंज के रहने वाले एक युवक ने बालिका को चॉकलेट का लालच देकर अपने घर ले गया और बालिका के साथ दुष्कर्म किया। 

युवक ने बालिका को किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण बालिका ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। जब बालिका घर में ही गुमसुम और परेशान रहने लगी, तो उसकी मां ने समझा बुझाकर जानकारी की। दुष्कर्म का पता चलने पर मां सन्न रह गई। बुधवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी।

आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी: कोतवाल

पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अनुसूचित जाति उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है।  घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें