Home हरदोई Pihani: शराबी दूल्हा देख भड़की दुल्हन, बिना दुल्हन के बैरंग लौटी बारात

Pihani: शराबी दूल्हा देख भड़की दुल्हन, बिना दुल्हन के बैरंग लौटी बारात

पिहानी/हरदोई: पिहानी कोतवाली के कस्बा मोहल्ला नागर मे गुरुवार की रात आई बारात मे नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इससे पंचायत के बाद भी बात नहीं बन सकी और दुल्हन शराबी दूल्हे से शादी न करने की जिद पर अड़ी रही। काफी मान-मनौवल होने के बाद भी कोई परिणाम नहीं निकल सका। इससे बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गई।

दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट, मामला पहुंचा कोतवाली

बताया जा रहा है बारात मोहम्मदी तहसील के नया गांव जाट से आई थी वहीं दूल्हे ने आरोप लगाया है कि शादी में स्टैंडिंग खाना बात हुई थी जबकि लड़की वालों ने कुर्सी पर खिलाया इसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ। जनातियो व बारातियों में जमकर मारपीट हुई इसके बाद मामला थाने में पहुंच गया।

Rojgar alert Banner

मिलीं जानकारी के अनुसार मोहम्मदी तहसील के नया गांव जाट से बारात पिहानी कस्बे के मोहल्ला नागर आई थी। द्वारचार कार्यक्रम के बाद बाराती जनवासे में चले आए और शादी की तैयारी करने लगे। जय माल की तैयारियां चल रही थी। रस्म अदायगी के दौरान दुल्हन को दूल्हे के पास से शराब की महक आने पर भड़क गई।

यह भी पढ़ें: भारत के हाथ लगा 3,384 अरब का Lithium खजाना, चीन की नींद उड़ी

जिसके बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार करने पर दूल्हे सहित बारातियों और सगे संबंधियों अफरा- तफरी मच गयी। दूल्हे के पिता ने लड़की पक्ष से सम्मान की दुहाई देकर शादी के लिए गिड़गिड़ाने लगा, लेकिन बात नहीं बनी।

काफी मान-मनौवल के लिए दोनों पक्षों में पंचायत बैठ गई। शराबी दूल्हे के साथ जीवन नर्क होने का वास्ता कहकर लड़की भी शादी न करने की जिद पर अड़ी रही। इससे नशेड़ी दूल्हे की बारात सुबह बिना दुल्हन के लौट गई। शराबी दूल्हे से शादी न करने की जिद पर क्षेत्र में लड़की के हौसले की लोग दाद दे रहे हैं।

वही कुछ लोग और दूल्हे का कहना है कि लड़की वालों ने स्टैंडिंग खाना नहीं किया साथ ही उसके साथ बदतमीजी भी की । फिलहाल बरात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर ही हुई मौत

हरदोई: पिहानी मार्ग पर कुइयां-पुरेला गांव के बीच में ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं हादसे...

दोहरे हत्याकांड में 5 आरोपित गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल

Hardoi: मझिला में बुधवार को पूर्व प्रधान के पुत्र और प्रधान के भतीजे की सनसनीखेज हत्याकांड में पांच आरोपित शनिवार को पुलिस...

आशुलिपिक पद हेतु करे आवेदन, जाने कहाँ से मिलेंगे आवेदन पत्र

Hardoi: स्थाई लोक अदालत मे रिक्त आशुलिपिक के पद के लिए आवेदन माँगा गया है. सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई मा0...

उत्तर प्रदेश विकास, उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाई छू रहा हैः-जेपीएस राठौर

हरदोई/HDI Bharat: उत्तर प्रदेश सरकार के सुशासन, विकास एवं रोजगार के सफलता पूर्वक छः वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय रसखान प्रेक्षागृह में...