होमकानपुरट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 27 लोगो की मौत, कई गंभीर रूप से घायल,...

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 27 लोगो की मौत, कई गंभीर रूप से घायल, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख

spot_img

कानपुर: घाटमपुर क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है। भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा सैकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

बताया जा रहा है, कोरथा गांव निवासी एक मुंडन संस्कार में फतेहपुर गए थे। वहीं से मुंडन करा कर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्राली हादसे के बाद खंती पानी भरे में जा गिरे। घटना से भयंकर चीख पुकार मच गई। आधे घंटे तक ट्राली बाहर नहीं निकाली जा सकी। इससे पानी के अंदर ही अधिकतर लोगों की मौत हो गई है।

अभी भी शवों को बाहर निकाला जा रहा है। वहीं, घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा आसपास से 15 एम्बुलेंस मंगाई गई हैं। वहीं, डीएम और एडीजी जोन भी भीतरगांव के लिए रवाना हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 50 लोग सवार थे। 27 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। रेस्क्यू अभियान जारी है।

मौके पर आठ एम्बुलेंस 108 और 102 ने तुरंत मरीजों को सीएससी में भर्ती करा दिया। उसके बाद मरीजों को हैलट मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। हैलट हास्पिटल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं, हास्पिटल में पहले से भर्ती मरीजों को वार्ड्स में शिफ्ट किया गया है। 

पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाटमपुर सड़क  हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया और उनके परिजनों के लिए राहत कोष से मदद दिए जाने की घोषणा की। .वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घाटमपुर ट्रैक्टर-ट्राली हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें