Women’s T20 World Cup: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर शानदार वापसी की। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए महिला टी20 विश्व कप टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले, भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
अंक तालिका में भारत की स्थिति
इस जीत के साथ, Women’s T20 World Cup में भारत ग्रुप ए की अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारतीय टीम के खाते में दो अंक हैं, लेकिन उनका नेट रनरेट -1.217 है। भारत का अगला मुकाबला 9 अक्तूबर को श्रीलंका के खिलाफ होगा। वहीं, इस हार के बावजूद पाकिस्तान की टीम को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और वे तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के पास भी दो अंक हैं, और उनका नेट रनरेट +0.555 है। न्यूजीलैंड शीर्ष पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका की टीम आखिरी स्थान पर है।
इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। उन्होंने 20 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन बनाए। जवाब में, भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
शेफाली, जेमिमा और हरमनप्रीत ने संभाली पारी
भारतीय टीम की शुरुआत साधारण रही, लेकिन शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के बीच एक अच्छी साझेदारी होती दिख रही थी। हालांकि, सादिया इकबाल ने मंधाना को सिर्फ सात रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद जेमिमा ने मोर्चा संभालते हुए शेफाली के साथ 43 रन की साझेदारी की। शेफाली ने 32 रन बनाए, जबकि जेमिमा ने 23 रन जोड़े।
हरमनप्रीत कौर ने भी पाकिस्तान के गेंदबाजों का सामना करते हुए 29 रन बनाए, हालांकि वह रिटायर्ड हर्ट हो गईं। उनके शानदार प्रदर्शन ने भारत को जीत के करीब पहुंचाया। अंत में, दीप्ति शर्मा (7) और सजीवन सजना (4) नाबाद रहीं। पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना ने दो विकेट लिए, जबकि सादिया इकबाल और ओमाइमा को एक-एक विकेट मिला।
Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi News: मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया टाटा वर्कशॉप का निरीक्षण
- Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग बंधु की बैठक
- Hardoi News: ड्यूटी में लापरवाही करना पड़ा भारी, 2 सिपाही निलंबित
- सुनीता विलियम्स का जीवन परिचय, शिक्षा, करियर, रिकॉर्ड्स