उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इस भयानक हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
सिकंदपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नगला तरसी गांव के पास समीप अचानक चालक का नियंत्रण हटा और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना देख राहगीर व आसपास के लोग जमा हो गए। नगला टीका के ग्रामीण भागवत कथा के बाद कलश विसर्जन करने के लिए कादरगंज गंगा घाट गए थे। वहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर वापस घर लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें: नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का जीवन परिचय
लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला। घायलों को आनन-फानन में पटियाली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर घायल मोनिका पुत्री चोबसिंह, निवासी नगला टीका को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मोनिका ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
- यह भी पढ़ें:
- प्रेमी युगल ने वीडियो शेयर कर कहा- किसी ने अगर अलग करने की कोशिश की तो वो अपनी जान दे देंगे
- अपने ही ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे दबकर किसान की मौत
- सरसों के खेत में मिला अधेड़ का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका
- इंसाफ नहीं मिला, तो तहसील के अन्दर कर लूंगी आत्महत्या