होमउत्तर प्रदेशमहिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों में अब नहीं मिलेगी जमानत, सदन में...

महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों में अब नहीं मिलेगी जमानत, सदन में पेश किया गया विधेयक

spot_img

लखनऊ: महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर योगी सरकार सख्त नजर आ रही है. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अब महिलाओं के खिलाफ हुए गंभीर अपराधों में अग्रिम जमानत के प्रावधान खत्म करने जा रही है।

इसी कड़ी में सरकार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में दंड प्रक्रिया संहिता (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया है। अगर विधेयक कानून बनता है तो महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों में अग्रिम जमानत के प्रावधान खत्म हो जायेगा।

सरकार ने गुरुवार को दंड प्रक्रिया संहिता (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक 2022 व निजी तथा सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने वालों से वसूली के लिए उत्तर प्रदेश लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली (संशोधन) विधेयक 2022 विधानसभा सदन के पटल पर रखा गया।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें