होमबरेलीबरेली के एक कॉलेज में कर्मचारी पका रहे थे मुर्गा, कार्रवाई की...

बरेली के एक कॉलेज में कर्मचारी पका रहे थे मुर्गा, कार्रवाई की तैयारी

spot_img

बरेली/HDI Bharat: बरेली कालेज में मुर्गा बनाना कालेज के तीन कर्मचारियों को महंगा पड़ सकता है। विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। बरेली कॉलेज के तीन संविदा कर्मियों ने शैक्षिक संस्थान की मर्यादा भंग कर दी।

बताते हैं कि बुधवार को कर्मचारी कॉलेज में ही मुर्गा पकाने लगे। सूचना पर उन्हें रंगे-हाथों पकड़ लिया गया। जिम्मेदारों का कहना है कि नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।

बरेली: हीटर पर बन रहा था मुर्गा

जानकारी के अनुसार बुधवार को प्राचार्य को सूचना मिली कि विधि विभाग में शराब और मुर्गा पार्टी हो रही है। प्राचार्य ने चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे को छापा मारने को कहा तो प्रॉक्टर डॉ. महमूद, महेश जोशी आदि विधि विभाग पहुंचे तो देखा कि अंदर हीटर पर मुर्गा बन रहा था।

हालांकि काफी खोजने के बाद भी कहीं शराब की बोतल तो नहीं मिली। दो संविदाकर्मी अंदर बैठे मुर्गा बना रहे थे जबकि एक सफाई कर्मी बाहर बैठा हुआ था। प्रॉक्टर ने उन्हें फटकार लगाई तो संविदा कर्मी ने बताया कि वो कॉलेज कैंपस में ही रहता है। घर पर गैस खत्म हो गई थी।

दो बजे विधि विभाग में कक्षाएं समाप्त हो गईं थी इसलिए सोचा कि अब विभाग में ही खाना बना लूं। कर्मचारियों ने हीटर पर चावल भी बनाया था। फिलहाल कर्मचारियों को वहां से हटाकर विभाग बंद करवा दिया गया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे ने बताया कि तीनों कर्मचारियों ने अनुशासनहीनता की है। शिक्षा के मंदिर की मर्यादा को भंग करने वाला काम किया है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें