होमगोरखपुरGorakhpur: मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली के महापर्व पर मठ में विधि विधान...

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली के महापर्व पर मठ में विधि विधान से पूजा की, गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर भी मत्था टेका

spot_img

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के महापर्व पर सोमवार की शाम शुभ मुहूर्त में गोरखनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मठ में विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भगवान् गणेश, माँ लक्ष्मी, कुबेर और माँ सरस्वती) की पूजा की और लोक मंगल और नागरिकों के जीवन मे सुख-समृद्धि की कामना की। 

मुख्यमंत्री योगी सोमवार दोपहर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने के पश्चात अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेका और उनका आशीर्वाद लिया। 

सोमवार शाम को शुभ मुहूर्त में दिवाली पूजन का शुभारंभ हुआ। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी ने मंदिर में पूजन करने के बाद आवसीय परिसर में भगवान् गणेश, माँ लक्ष्मी, माँ सरस्वती और श्रीकुबेर सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा की। पूजा के बाद मुख्यमंत्री योगी दीप प्रज्वलित किया और आरती की। 

इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर योगी ने गोरखनाथ मंदिर स्थित सभी देव-विग्रहों और ब्रह्मलीन महंतों की समाधि स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस अवसर पर प्रसाद वितरण भी हुआ। दीपावली पूजन कार्यक्रम के दौरान मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, पुरोहित रामानुज त्रिपाठी वैदिक, डॉ अरविंद चतुर्वेदी, डॉ रोहित मिश्रा,  पुरुषोत्तम चौबे, नित्यानंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें