हरदोई: जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम आग में जिंदा जल गए। हादसे के बाद गाँव में मातम छा गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया। साथ ही, दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।.
मिली जानकारी के अनुसार, हरपालपुर थाना क्षेत्र के मखाई पुरवा में एक झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। सूचना के बाद भी मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंच सकी। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
- यह भी पढ़ें-
- पुलिस कस्टडी से भागी किशोरी मिली, भागने की वजह जानकार हो जायेगे हैरान
- उमेश पाल हत्याकांड: शाइस्ता परवीन की जमानत अर्जी खारिज
- गन्ना भरे ट्रक ने मारी टक्कर, 500 मीटर तक घसीटती रही किशोरी, हुई मौत
बताया जाता है कि मखाई पुरवा रहने वाले तेजराम की पत्नी शुक्रवार की सुबह चूल्हे पर खाना बनाया था। उसके बाद शौच के लिए चली गई। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य खेतों पर काम करने के लिए चले गए थे। इस दौरान घर में सिर्फ तेजराम का 5 वर्ष का बेटा ज्ञानेंद्र और 3 साल की बेटी नन्हीं मौजूद थे।
चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी झोपड़ी को आग ने अपने चपेट में ले लिया। जिसके कारण घर के अंदर मौजूद मासूम ज्ञानेंद्र व नन्ही की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की लपटों को देखकर शौच करने गई मासूमों की मां ने शोर मचाया। इसके बाद गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
देखते ही देखते आग ने दो मासूमों को जिन्दा जला दिया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई और दोनों बच्चे जिंदा जल गए। कुछ ही देर में झोपड़ी राख हो गई। घटना की सूचना लोगों ने दमकल और पुलिस को दी। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
- कुछ खास
- लता मंगेशकर जी का पूरा जीवन परिचय
- क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय | SuryaKumar Yadav Biography in Hindi
- डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जीवन परिचय (Biography)