Home हरदोई कर्नाटक में जीत से गदगद हुए कांग्रेस कार्यकर्ता, ढोल नगाड़ों के साथ...

कर्नाटक में जीत से गदगद हुए कांग्रेस कार्यकर्ता, ढोल नगाड़ों के साथ जमकर मनाया जश्न

हरदोई/HDI Bharat: आज कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड विजय से हरदोई कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, हरदोई द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ, आतिशबाजी करते हुए कर्नाटक विजय का जश्न मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दुसरो को लड्डू खिलाकर मुँह मीठा कराया।

जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि सत्ता के अहंकार को कर्नाटक की जनता ने धूल चटा दी है। जनता ने कांग्रेस के मुद्दों और वादों पर भरोसा जताते हुए जनादेश दिया है। हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक की जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता का भरोसा कांग्रेस में बढ़ रहा है। राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा ने जो मोहब्बत, एकता, सद्भाव का संदेश दिया उसके साथ जनता खड़ी हो गई है और नफरतवादी ताकतें लगातार पराजित हो रहीं हैं।

शहर अध्यक्ष एवं सभासद जमील अहमद अंसारी ने सभी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में पार्टी व संगठन नई ऊर्जा से भरपूर है और आगामी राज्यों के चुनाव व लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को विजय मिलेगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला महासचिव शशिबाला वर्मा, पिहानी नगर अध्यक्ष कदीर खान, शहर उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, शहर उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा, बावन ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष कुन्नू सिंह, यूसुफ खान, हरियावां ब्लॉक उपाध्यक्ष नन्दकिशोर, सर्वेश कुशवाहा, श्रीप्रकाश मिश्रा, भुवनेश प्रताप सिंह, अनिल कुमार, श्यामलाल, महताब अहमद, संजय कुमार, बृजेश कुमार, अलखराम, शिवकुमार राठौर, देशराज पाल, त्रिवेणी श्रीवास्तव आदि साथी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rojgar alert Banner
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

नए संसद भवन के बारे में महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | new parliament building GK question answer in Hindi

दोस्तों आप सभी जानते हैं देश को नया संसद भवन (New Parliament) मिल चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका शुभारंभ किया। नए भवन में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में...

पागल कुत्ते के पागलपन ने लोगों का जीना किया मुहाल, 6 लोगों को काटकर गंभीर रूप से किया जख्मी

Hardoi/HDI Bharat: जिले में आवारा जानवरों के चलते लोग पहले से ही बहुत परेशान थे। लेकिन अब शहर में आवारा और पागल...

ड्रग इंस्पेक्टर ने दी चेतावनी, कहा प्रतिबंधित कांबिनेशन वाली दवाएं न बेचें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही

हरदोई/HDI Bharat: ड्रग इंस्पेक्टर स्वस्तिका घोष ने कई मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिबंधित की गई 14 दवाओं के मिश्रण...

Hardoi: अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की हुई मौत

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में सेमरा चौराहा के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की मौत हो गई। घटना...