Home हरदोई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिर पर सिलेंडर रखकर जताया विरोध, बोले कांग्रेस सत्ता...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिर पर सिलेंडर रखकर जताया विरोध, बोले कांग्रेस सत्ता में आई तो 500 रुपये में मिलेगा सिलेंडर

हरदोई: आज हरदोई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यालय से जिंदपीर चौराहे तक सर पर गैस सिलेंडर रखकर विरोध मार्च निकाला है। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार में घर घर मंहगाई की मार है।

आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा गैस के दाम तीन गुना तक बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस सरकार में 2014 तक गैस सिलेंडर 410 रुपए में था। कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी तो फिर से जनता को 500 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। मित्रकाल जाएगा, जनता का शासन आएगा। जब गैस सिलेंडर का दाम 400 रुपए से कम था तब भाजपा नेता स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गई थीं।

राजस्थान की कांग्रेस सरकार 500 रु में सिलेंडर दे रही है

आज सिलेंडर का दाम 1,100 रुपए से ज्यादा हो गया, क्या आज भी वह सड़क पर धरने पर उतरेंगी। जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह सोमवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने होली के ठीक पहले सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए। 2014 से सरकार ने सिलेंडर के दाम तीन गुना तक बढ़ाए हैं। कांग्रेस सरकार में सिलेंडर 400 रुपए का था, राजस्थान की कांग्रेस सरकार 500 रु में सिलेंडर दे रही है। प्रधानमंत्री जी बताएं, उनकी भाजपा सरकार इस तरह जनता को क्यों लूट रही है।

आपको बता दें गैस सिलेंडर के दाम बुधवार को बढ़ा दिए गए। इससे उपभोक्ताओं को झटका लगा है। घरेलू सिलेंडर की कीमत में 50 रूपये का इजाफा किया गया है. अब सिलेंडर की कीमत 1090 रुपये से बढ़कर 1140 रुपये हो गयी है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में करीब 350 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, जिला सचिव राजेश पाण्डेय, शहर उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव दीपेश विश्वकर्मा, सूचना अधिकार प्रदेश सचिव डॉ मयंक चौहान, शहर महासचिव शिव कुमार राठौर, शहर महासचिव भुवनेश प्रताप सिंह, शहर सचिव इस्लाम गाजी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, अहिरोरी ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, पिहानी ब्लॉक अध्यक्ष अकील खान, बावन ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह, पिहानी नगर कांग्रेस प्रभारी उस्मान खान, शहर कोषाध्यक्ष महताब अहमद, बृजेश कुमार, इस्लाम गाजी, सर्वेश कुशवाहा, मोरध्वज, बाबूराम यादव, श्रीप्रकाश मिश्रा अचल पाल, विकेश सिंह, अनिकेत वर्मा, आदेश शुक्ला, अलखराम, रतीराम, सुरेश चंद्र, रमेश, शिवसंकर, संजय कुमार आदि साथी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर ही हुई मौत

हरदोई: पिहानी मार्ग पर कुइयां-पुरेला गांव के बीच में ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं हादसे...

दोहरे हत्याकांड में 5 आरोपित गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल

Hardoi: मझिला में बुधवार को पूर्व प्रधान के पुत्र और प्रधान के भतीजे की सनसनीखेज हत्याकांड में पांच आरोपित शनिवार को पुलिस...

आशुलिपिक पद हेतु करे आवेदन, जाने कहाँ से मिलेंगे आवेदन पत्र

Hardoi: स्थाई लोक अदालत मे रिक्त आशुलिपिक के पद के लिए आवेदन माँगा गया है. सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई मा0...

उत्तर प्रदेश विकास, उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाई छू रहा हैः-जेपीएस राठौर

हरदोई/HDI Bharat: उत्तर प्रदेश सरकार के सुशासन, विकास एवं रोजगार के सफलता पूर्वक छः वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय रसखान प्रेक्षागृह में...