होमहरदोईHardoi: सहिजना गांव में जमकर चले लाठी-डंडे; 4 लोग घायल

Hardoi: सहिजना गांव में जमकर चले लाठी-डंडे; 4 लोग घायल

हरदोई: दो पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर चलने के साथ ही जमकर लाठी-डंडे भी चली। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि चकरोड पर निकास को लेकर ये पूरा विवाद हुआ है। इस मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वीडियो के आधार पर लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। तहरीर मिल गई है जल्द ही जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

थाना मझिला सहिजना गांव का यह मामला है। मिली जानकारी के अनुसार मशाल सिंह अपने खेत से गन्ने की ट्रॉली लेकर आ रहे थे। रास्ते में मोहम्मद वसीम के खेत से सार्वजनिक रास्ता चल रही थी, उसी से ट्रैक्टर निकालने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

विवेक सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधान असर अहमद व उनके भाई और बहनोई समेत चार लोगों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला बोल कर 4 लोगों को घायल घायल कर दिया है। इस दौरान दोनों पक्षों से जमकर ईंट पत्थर और लाठी डंडे चलाए गए। दोनों पक्षों में हुए विवाद के वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि दो पक्षों में चकरोड को लेकर विवाद हुआ है। जिसमें ईंट पत्थर और लाठी डंडे चलाए गए हैं। इस दौरान 4 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। जिसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें