HomeहरदोईHardoi News: पुलिस ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, किया जागरूक

Hardoi News: पुलिस ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, किया जागरूक

Hardoi News: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में टड़ियावां थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मरक्षा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

महिला सुरक्षा विशेष दल की एसआई पूजा चौधरी ने इस पहल का नेतृत्व करते हुए पीएम सगरी राजकीय इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी पब्लिक स्कूल, उच्च माध्यमिक विद्यालय, और अनिल पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

इन कार्यक्रमों में छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई और बताया गया कि संकट की स्थिति में वे पुलिस की मदद कैसे ले सकती हैं। साथ ही, उन्हें आपातकालीन नंबरों और उनकी उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई।

एसआई पूजा चौधरी ने कहा कि मिशन शक्ति फेस-5 के तहत पुलिस विभाग नियमित रूप से विद्यालयों और कॉलेजों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस दौरान छात्राओं ने न केवल आत्मरक्षा के महत्व को समझा, बल्कि अपने अनुभव साझा करते हुए सुझाव भी दिए। उन्होंने बताया कि वे खुद को और आसपास के लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही हैं।

इस अभियान ने छात्राओं को आत्मविश्वास से भरने के साथ-साथ उन्हें संकट की घड़ी में साहसपूर्वक निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। मिशन शक्ति का यह प्रयास महिलाओं और छात्राओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना