HomeहरदोईHardoi News: गन्ना लोड-अनलोड के नाम पर रुपये लेने वाले पर गिरी...

Hardoi News: गन्ना लोड-अनलोड के नाम पर रुपये लेने वाले पर गिरी गाज, डीएम ने दिया हटाने का आदेश

spot_imgspot_imgspot_img

हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज हरियावां चीनी मिल की ओर से ब्लाक सुरसा के ग्राम चचरापुर में संचालित गन्ना तौल केन्द्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि केन्द्र पर गन्ना लोड-अनलोड के नाम पर लोडर मशीन कर्मचारी द्वारा 100 रूपया प्रति वाहन लिया जाता है, इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए जिला गन्ना अधिकारी सना आफरीन एवं चीनी मिल अधिकारी को निर्देश दिये कि इस कर्मचारी को तत्काल हटाते हुए कार्यवाही करें।

Rojgar alert Banner

जिलाधिकारी ने चीनी मिल अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में अपनी मिलो के सभी संचालित तौल केन्द्र पर एक बड़ा बैनर लगवायें और उस पर लिखवायें कि केन्द्र पर गन्ना तौल के अलावा किसी भी कार्य में किसी प्रकार की कोई धनराशि नहीं ली जाती है, और यदि किसी किसान से धनराशि की मांग की जाये तो जिलाधिकारी या जिला गन्ना अधिकारी को जानकारी दें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसानों से वार्ता करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार गन्ना तौल के सम्बन्ध में किसी प्रकार की धनराशि नहीं ली जाती है और ऐसा करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

- Advertisement -
spot_img
- Advertisment -

लेटेस्ट