होमहरदोईविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति और जेठ पर हत्या कर...

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति और जेठ पर हत्या कर फांसी पर लटकाने का लगा आरोप

spot_img

संडीला/हरदोई: में सन्दिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई है। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जबकि ससुरालीजन फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरीगहना में सुनीता पत्नी राम रतन मौर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता राम कुमार पुत्र होसराम निवासी मुरव्वन खेड़ा मजरा उटरा डकौली थाना औरास जिला उन्नाव ने पुत्री सुनीता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

पिता ने दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि 15 वर्ष पूर्व सुनीता की शादी राम रतन के साथ हुई थी। पति और जेठ शिव रतन पुत्र जगन्नाथ मृतका को आये दिन प्रताड़ित कर मारपीट किया करते थे। बुधवार की रात किसी समय पति और जेठ ने पुत्री को जान से मारकर सन्दिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका दिया। पिता ने बताया कि रात में लगभग 3 बजे फांसी लगाने की सूचना दी गई। सुबह घर पहुंचे तो मृतका का शव नीचे था। जिसके शरीर पर चोट के निशान थे।

मृतका की 15 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह परेशानी में भी अपने बच्चों के साथ जीवन यापन करना चाहती थी। परिजन उसकी आर्थिक सहायता भी करते थे उसके बाद भी ससुरालियों ने हत्या कर दी। मृतका के एक पुत्र 9 वर्ष और एक पुत्री 6 वर्ष की है।मृतका का पति राम रतन मौर्य किसानी के साथ सिलाई भी करता है। मृतका के परिजनों ने हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

कोतवाल डी के सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें