होमशाहजहांपुरमहिला स्वास्थ्य कर्मी ने दुष्कर्म करने लगाया आरोप, कहा बेटी को भी...

महिला स्वास्थ्य कर्मी ने दुष्कर्म करने लगाया आरोप, कहा बेटी को भी छेड़ता है स्वास्थ्य अधिकारी

spot_img

शाहजहांपुर: महिला स्वास्थ्य कर्मी ने अपने अधिकारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का करने आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के अनुसार स्वास्थ्य अधिकारी अब बेटी पर गलत नजर दाल रहा है। शुक्रवार को पीड़ित महिला ने एसपी देहात को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

मामला तिलहर थाना क्षेत्र का है जहां एक गांव की रहने वाली महिला स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। महिला ने बताया कि उसके पति की 12 साल पहले मृत्यु हो गयी थी। वह अब अपनी बेटी के साथ रहती है. उसके पड़ोस में स्वास्थ्य विभाग का ही एक अधिकारी भी रहता है। उस अधिकारी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अब शादी की बात करने पर चाकू निकालकर धमकाता है।

महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी अब उसकी बेटी को गलत नीयत से छेड़ता है। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने और सोशल मीडिया पर उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता है।

बेटी को कमरे में बंदकर महिला से किया दुष्कर्म

महिला ने बताया कि एक मार्च की रात आरोपी अधिकारी ने बेटी को जबरन पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। इसका विरोध करने पर चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने तिलहर थाने पर तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने उसे टरका दिया।

शुक्रवार को एसपी देहात को प्रार्थना पत्र देकर पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि महिला ने प्रार्थना पत्र दिया है। उसे थाने भेजा गया। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। उसके बाद ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें