Homeखेल जगतIPL 2024: लखनऊ सुपरजाएंट्स को मिला स्पीड का बादशाह, फेकीं 155.8 किमी/घंटा...

IPL 2024: लखनऊ सुपरजाएंट्स को मिला स्पीड का बादशाह, फेकीं 155.8 किमी/घंटा की स्पीड से गेंद

spot_img
spot_img

IPL 2024: लखनऊ सुपरजाएंट्स के अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इकाना स्टेडियम में शनिवार की रात IPL 2024 के मुकाबले में अपनी कहर बरपाती स्पीड से सभी को चौंका दिया। मयंक ने अपने डेब्यू मैच में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरा और लखनऊ सुपरजाएंट्स को सीजन की पहली जीत दिलाई।  

मयंक यादव की कहर बरपाती गेंदबाजी ने लखनऊ की इस मुकाबले में वापस ले आई। इस मैच में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी घोषित किया गया। पंजाब के खिलाफ मयंक तीन विकेट झटके। 21 साल के मयंक यादव को इस मैच से पहले शायद ही कोई नहीं जानता हो, लेकिन अपने दमदार गेंदवाजी से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

IPL 2024: लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 2022 की मेगा नीलामी में खरीदा था

दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले 21 वर्षीय मयंक यादव को लखनऊ सुपराजाएंट्स ने 2022 सीजन के लिए हुई मेगा नीलामी में 20 लाख रुपये के आधार मूल्य में खरीदा था। हालांकि उस सीजन मयंक लखनऊ सुपराजाएंट्स के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके थे। पिछले सीजन चोटिल होने के कारण पूरे सीजन से मयंक बाहर रहे और उन्हें खेलने का मौक ही नहीं मिल सका।

IPL 2024: मयंक ने नांद्रे बर्गर को पीछे छोड़ा

मयंक ने पंजाब किंग्स के विरुद्ध IPL 2024 की सबसे तेज गेंद फेंक दी। उन्होंने मैच के 12वें ओवर की पहली गेंद 155.8 किमी प्रति घंटा की स्पीड से फेंकी। इससे पहले नांद्रे बर्गर ने 153 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकी थी। मैच में मयंक को तीनों विकेट उनकी घातक स्पीड के कारण ही मिले। 

रफ्तार का बादशाह

मयंक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 24 गेंद फेकी जिसमे 9 गेंदें 150 या इससे अधिक की स्पीड से डाली। पारी का 10वां ओवर करने आए मयंक यादव ने जॉनी बेयरस्टो को पहली ही गेंद बेहतरीन यॉर्कर मारी। मयंक ने इस ओवर की तीसरी गेंद 150 की रफ्तार से फेंकी और अपने इरादे जाहिर कर दिए।

मयंक ने अपने पहले ओवर में लगातार 145 से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की और उस समय लगा कि भारतीय क्रिकेट को एक और नया स्पीड का शहंशाह मिल गया है। अपने दूसरे ओवर में मयंक ने तीन बार 150 से अधिक गति से गेंदबाजी की और इस ओवर की उनकी पहली गेंद आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद रही।

मयंक ने बेयरस्टो को 141 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की दम पर पवेलियन भेज दिया। प्रभसिमरन सिंह का विकेट भी उन्हें रफ़्तार के कारण ही मिला। इसके बाद उन्होंने 141 प्रति घंटे की रफ्तार से जितेश शर्मा को भी आउट किया।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें –

spot_img
- Advertisment -spot_img

ताज़ा ख़बरें