होमबरेलीBareilly news: शादी के तुरंत बाद पत्नी ने तय कर दिया था...

Bareilly news: शादी के तुरंत बाद पत्नी ने तय कर दिया था पति के कत्ल का दिन

बरेली: जिस पति के साथ सात जन्म के साथ रहने के लिए शादी रचाई, उसी पति की दूसरी विदाई से पहले ही पत्नी चांदनी ने अपने प्रेमी से उसकी हत्या करवा दी। इस मामले में बरेली पुलिस ने खुलासा कर चांदनी और ड्राइवर को जेल भेज दिया। 

जोगी नवादा के सोनू की शादी नवंबर में सम्राट अशोक नगर की चांदनी से हुई थी और 25 नवंबर शुक्रवार को सोनू लापता हो गया। शनिवार को उसका शव बहगुल नदी से बरामद हुआ। 

चांदनी समेत कई लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था जिसे अब हत्या में बदल गया है। नामजदों में चांदनी का प्रेमी अरविंद व उसका दोस्त सचिन जेल जा चुके हैं। रविवार को चांदनी और कार ड्राइवर राजा को जेल भेजकर कार को सीज कर दिया गया है.

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 25 नवंबर को ही सोनू की हत्या कर दी गई थी। तब दूसरी विदाई में चांदनी ससुराल आई थी। चांदनी अरविंद से प्यार करती थी और वह उसका दूर का रिश्तेदार है जो झाड़फूंक करता था। शादी के बाद ही चांदनी ने अरविंद से तय करा लिया था कि वह उसके पति सोनू को रास्ते से हटा देगा। तय प्लान के अनुसार चांदनी ने अपने पति सोनू से कहा कि उसके चचेरे भाइयों व सहेलियों को शादी की पार्टी देनी है।

सोनू को सुरेश शर्मा नगर बुलाया गया। यहां चचेरा भाई बनकर अरविंद व सचिन मिले। इन लोगों ने पार्टी की फिर चांदनी को घर भेज दिया। चादनी के प्रेमी अरविंद ने सोनु से कहा कि किसी काम से रामपुर तक चलना है। तब राजा अपनी कार में इन्हें लेकर चला। इन्होंने कार में ही सोनू की हत्या कर दी और शंखा पुल से शव को वजन बांधकर नीचे नदी में फेंक दिया। सोनू का शव कंकाल में बदलने से हत्या की वजह पता नहीं चल सकी। विसरा सुरक्षित किया गया है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें