होमहरदोईराष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों की हुई...

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों की हुई बैठक।

हरदोई: जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में दिनांक 12 नवंबर 2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु न्यायालय परिसर के केन्द्रीय सभागार में न्यायिक अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायाधीश सत्येन्द्र सिंह वर्मा ने बताया कि 12 नवंबर 2022 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 एन0आई0 एक्ट , मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्दुत एवं जल बिल (अशमनीय वादों को छोड़कर) सिविल वाद एवं राजस्व वाद आदि निस्तारण योग्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

सचिव द्वारा न्यायिक अधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के आधार पर कराएं जाने का आवाहन किया गया जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

इस अवसर पर अपर जिला जज प्रीती श्रीवास्तव, सपना त्रिपाठी, सिविल जज (सी0डि0) लाल बहादुर गोंड, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह-॥,अंशु माली पाण्डेय, रश्मि चन्द्र, सिविल जज (सी. डि.)/एफ. टी. सी. राम गोपाल यादव , सिविल जज (जू0 डि0) रिचा शुक्ला, अंकिता सिंह, वैशाली सिंह, श्वेता, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुज सिन्हा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: जिस्मफरोशी के लिए बंधक बनाई गई किशोरी बरामद, 4 महिलाओं समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें: Hardoi: अंतर जनपदीय गोकश गिरोह के 14 बदमाश गिरफ्तार

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें