होमहरदोईनितिन अग्रवाल ने दिया सपा और विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा

नितिन अग्रवाल ने दिया सपा और विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा

spot_img


हरदोई। विधानसभा के उपाध्यक्ष व हरदोई सदर से विधायक नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। सदर विधायक नितिन ने इसके साथ ही UP विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से भी इस्तीफ़ा दे दिया है।

यह भी पढ़ें :  तमंचे के साथ चोरी का आरोपित गिरफ्तार

सदर विधायक ने सपा से इस्तीफा दिए जाने का पत्र सपा मुखिया अखिलेश यादव को भेजा है। बताते चलें कि सदर विधायक नितिन अग्रवाल 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट से भाजपा प्रत्याशी राजबख्श सिंह को नजदीकी मुकाबले में हराकर सदर विधायक बने थे और कुछ महीनों के बाद अपने पिता पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के साथ वह भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नही दिया था और न ही समाजवादी पार्टी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित किया था।

हालांकि बाद में समाजवादी पार्टी ने उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने सपा की मांग को खारिज कर दिया था जिसके चलते नितिन अग्रवाल विधानसभा सदस्य बने रहे। पार्टी में शामिल होने के बाद भाजपा ने उन्हें विधानसभा उपाध्यक्ष पद से नवाज दिया था।

यह भी पढ़ें :  भाजपा में शामिल हुईं मुलायम की बहू अपर्णा यादव

विधानसभा उपाध्यक्ष का पद यूं तो विपक्ष का माना जाता है और सदर विधायक नितिन अग्रवाल भले ही भाजपा के साथ सियासी झूले झूल रहे थे लेकिन टेक्निकली वह सपा के ही विधायक बने रहे जिसके कारण भाजपा ने उन्हें विधानसभा उपाध्यक्ष बनाकर एक तीर से कई निशाने साधे।

ठीक चुनाव के पूर्व सदर विधायक नितिन ने सपा को अलविदा कह दिया है क्योकि ऐसा निश्चित माना जा रहा है कि इस बार वह हरदोई सदर में कमल खिलाने के लिए चुनावी समर में उतरते हुए दिखाई देंगे और सम्भवतः नितिन अग्रवाल पर ही भाजपा सदर में अपना दांव चलेगी।

सदर विधानसभा से नितिन अग्रवाल के भाजपा से प्रत्याशी बनने के सबसे अधिक चांस इसलिए है क्योकि सदर सीट पर आज तक भाजपा का कमल नही खिल पाया है। नितिन अग्रवाल इस बार भाजपा का कमल हाथ मे थामकर अगर सियासी समर में उतरते हैं तो भाजपा का सदर में कमल ख़िलाने का सपना पूरा हो सकता है।
रिपोर्ट राजेश कश्यप

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें