एक्ट्रेस यामी गौतम की शादी की खबरों ने सभी को चौंका दिया था। अब वो अपनी शादी के फंक्शन की वीडियो और फोटोज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो अपनी बहन सुरीली गौतम के साथ नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें –हरदोई : प्रेमिका के घरवालों ने शादी से किया इनकार, तो प्रेमी ने खाया जहर
इस वीडियो को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं उनकी बहन नीले कलर के सलवार सूट में नजर आ रही है। वीडियो में दोनों बहने मुस्कुराती नजर आ रही हैं। साथ ही सुरीली उन्हें चूडियां, पायल और कलीरा पहनाती दिख रही हैं। यामी की इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर उन्हें दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें – सपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए सुभाष पाल के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही : सपा
इससे पहले सुरीली ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी मेहंदी सेरेमनी का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक शख्स उनके हाथों पर मेहंदी लगाता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो में उनकी बहन यामी गौतम उनके पास बैठी हुई नजर आ रही हैं। साथ ही वीडियो में शाहरुख खान की फिल्म का गाना मेहंदी लगा कर रखना सुनाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें – गैंगरेप के आरोपी के साथ होटल में रुकीं नुसरत जहां
अभिनेत्री यामी गौतम और फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने 4 जून को सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी के बारें में जानकारी दी थी। आपको बता दें कि एक्ट्रेस यामी गौतम के पति आदित्य धर ने साल 2019 में आई फिल्म उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक से निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू किया था। इस फिल्म में यामी गौतम ने रॉ एजेंट का अहम किरदार निभाया है। आदित्य फिल्म निर्देशक के साथ-साथ एक लेखक, लिरिक्स राइटर भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों के लिए डायलॉग भी लिखें हैं।