Homeलखीमपुर खीरीLakhimpur Kheri: लखीमपुर में डिसमेनोरिया जागरूकता वर्कशॉप का हुआ आयोजन

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर में डिसमेनोरिया जागरूकता वर्कशॉप का हुआ आयोजन

Lakhimpur Kheri: सृजन इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल & नर्सिंग कॉलेज, लखीमपुर में आज ब्लू क्रॉस लैबोरेट्रीज, मुंबई द्वारा डिसमेनोरिया जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में जोनल मैनेजर अमित दुबे, महेंद्र गुप्ता, मुकेश, और आदर्श मिश्र ने कॉलेज की छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

जोनल मैनेजर अमित दुबे ने इस अवसर पर कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में इस प्रकार की वर्कशॉप का आयोजन बेहद जरूरी है। इससे लड़कियों और महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी सही और आवश्यक जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि हाइजीन के बारे में तो बहुत से लोग बात करते हैं, लेकिन पीरियड के दर्द और उसके उपचार के बारे में खुलकर बात करना जरूरी है।



अमित दुबे ने कहा कि पीरियड आना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन पीरियड के दौरान होने वाला दर्द सामान्य नहीं है। इस विषय पर समाज में कई भ्रांतियां फैली हुई हैं, और यह चुप रहने का विषय नहीं है। इसके बारे में खुलकर बात की जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि छोटी-छोटी समस्याएं अगर नजरअंदाज की जाएं, तो वे बड़ी समस्याओं का रूप ले सकती हैं, इसलिए समय पर सही डॉक्टर से परामर्श लेना और उपचार कराना जरूरी है।

इस वर्कशॉप के माध्यम से कॉलेज की छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें सही जानकारी दी गई।

कॉलेज के प्रिंसिपल, डॉक्टर श्री सुमन जी, और सभी अध्यापिकाओं ने ब्लू क्रॉस लैबोरेट्रीज की इस अनूठी पहल के लिए टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस प्रकार की जागरूकता कार्यक्रमों की महत्ता पर जोर देते हुए इसे छात्राओं के लिए लाभकारी बताया।

Latest Lakhimpur Kheri news के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें –

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें