Homeदेशतापमान और गिरेगा, 5 जनवरी से बढेगा सर्दी का सितम

तापमान और गिरेगा, 5 जनवरी से बढेगा सर्दी का सितम

spot_img
spot_img

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस पर गिरा, जोकि सामान्य से एक डिग्री अधिक है, लेकिन पिछले दिनों से दो डिग्री कम है। उत्तर भारत में कोहरे के कारण यातायात, खासकर रेलवे सेवाएं, प्रभावित हो रही हैं, और अधिकांश ट्रेनें विलंबित हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक, डॉ. मृत्युंजय महापात्र, ने बताया कि 5 से 11 जनवरी के बीच रात के तापमान में और भी गिरावट की उम्मीद है। इससे मध्य भारत में शीतलहर की स्थिति गंभीर हो सकती है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्से, और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में दिन का तापमान कम होने से कोल्ड डे की स्थिति पैदा हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के बरेली में दृश्यता सबसे कम थी। आईएमडी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान से सटे पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों, दक्षिण असम और त्रिपुरा में मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में डल झील समेत सभी जल स्रोत जम गए हैं। कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी से ठंड की चपेट महसूस हो रही है। जम्मू-कश्मीर में कोहरे के कारण रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित मंडी, सोलन, सिरमौर में छह जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी है। आठ जनवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी सर्दी का सितम जारी है। रात का तापमान लुढ़कने से पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। अमृतसर में 8.3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8 डिग्री, और फरीदकोट में 8.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

spot_img
- Advertisment -spot_img

ताज़ा ख़बरें