होमक्राइमकिसानों के विरुद्ध है भाजपा : अखिलेश यादव

किसानों के विरुद्ध है भाजपा : अखिलेश यादव

spot_img

हरदोई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन काला कानून ले आए।

भाजपा किसानों को ये नहीं बता पा रही कि कि इन कानूनों से किसानों को क्या लाभ होगा: अखिलेश यादव

भाजपा किसानों को ये नहीं बता पा रही कि कि इन कानूनों से किसानों को क्या लाभ होगा।किसानों के विरुद्ध है भाजपा, विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस और बसपा से गठबंधन की बात को सिरे से खारिज कर छोटे दलों के साथ गठबंधन की बात कही।

कन्नौज के कुसुमखोर में एक शादी में शामिल होकर वापस लखनऊ जा रहे अखिलेश यादव ने शनिवार शाम बिलग्राम के एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि बिल पर सदन में चर्चा के दौरान सपा ने कहा था कि ये बिल किसानों का डेथ वारंट है। अब किसान ही इस बिल को लेकर आक्रोशित हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है। प्रदेश में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का दावा किया गया था, अगर इसमें सच्चाई है तो उनकी सूची सार्वजनिक की जानी चाहिए। प्रसपा पर कहा कि सपा सभी छोटे दलों को साथ लेकर चलेगी।


विधानसभा चुनाव महंगाई, किसान और सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों के मुद्दे पर लड़ने की बात उन्होंने कही। एमएलसी चुनावों को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि बैलेट से चुनाव हुआ तो सपा झांसी और बनारस मेें जीती। भाजपा बेईमानी न कराती तो अन्य जगहों पर भी सपा प्रत्याशी जीतते।

प्रेसवार्ता के दौरान एमएलसी राजपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा जीतू, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, सुभाष पाल, सईद अहमद, अफसर अली, कप्तान सिंह यादव, अजबू यादव आदि मौजूद रहे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें