होमलखनऊअखिलेश यादव विधायकों के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठे, पुलिस...

अखिलेश यादव विधायकों के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठे, पुलिस ने पैदल मार्च रोका

spot_img

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानभवन की तरफ पैदल मार्च कर रहे थे। मार्च के दौरान रास्ता बदलने को लेकर सपाइयों ने नाराजगी जताई। सपा के कार्यकर्त्ता पहले से तयशुदा रूट पर जाने की मांग कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा यदि प्रशासन को रोकना ही था तो कल परमिशन क्यों दिया ? प्रशासन का कहना है कि अखिलेश यादव पार्टी विधायकों व कार्यकर्ताओं के साथ सपा कार्यालय से जीपीओ के बजाय वीवीआइपी गेस्ट हाउस और एनेक्सी होते हुए विधानसभा जाएं। 

uptak 2022 09 b8b6927b de44 41e3 a627 b7095ed04838 Screenshotter Twitter 0 14

इस पर अखिलेश यादव व सपा विधायक और कार्यकर्त्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। विधायक व कार्यकर्ताओं ने हाथों में नारे की तख्ती ले रखी है।

समाजवादी पार्टी ने बढ़ती महंगाई, कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर योगी सरकार के विरोध में पैदल मार्च का आयोजन किया है।

पैदल मार्च को लेकर विक्रमादित्य मार्ग को छावनी बना दिया गया है। वीवीआईपी चौराहा से लेकर सपा कार्यालय तक बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में फोर्स लगा दी गई है। विक्रमादित्य मार्ग को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।

पैदल मार्च के लिए अखिलेश यादव करीब पौने 10 बजे सपा कार्यालय पहुंच गए। पार्टी के अन्य विधायक भी कार्यालय पहुंचे गए हैं। यहां से सभी विधायक व कार्यकर्ता अखिलेश यादव के नेतृत्व में विधानभवन के लिए पैदल निकले।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें