Home देश IISF: आठवां भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव आज से शुरू, 8000 से अधिक...

IISF: आठवां भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव आज से शुरू, 8000 से अधिक वैज्ञानिक एवं प्रतिनिधि करेंगे प्रतिभाग

India International Science Festival: आठवें भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2022 (IISF) 21 जनवरी, 2023 यानि आज से शुरू होने जा रहा है। इस साल इस महोत्सव का आयोजन मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में किया जा रहा है। MANIT, भोपाल में भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के तहत 21 जनवरी से 24 जनवरी तक सीएसआईआर पेवेलियन के में चार दिवसीय में विज्ञान और तकनीकी प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा। 

IISF 2022: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे उद्घाटन

आठवें भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह और राज्य के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा की उपस्थिति में करेंगे।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विज्ञान भारती (विभा) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की थीम ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ अमृत काल की ओर अग्रसर’ है। 

Rojgar alert Banner

IISF 2022: विज्ञान महोत्सव के दौरान होंगे 15 कार्यक्रम

सीएसआईआर की ओर से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आयोजन के हिस्से के रूप में, सीएसआईआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस कम्युनिकेशन एंड पॉलिसी रिसर्च (CSIR-NIScPR) द्वारा जैव प्रौद्योगिकी विभाग और विभा के साथ 22-23 जनवरी को ‘विज्ञान-विज्ञान साहित्य महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा।

आठवें भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के दौरान 15 कार्यक्रम होंगे, जिसमें विज्ञानिका उत्सव की थीम पर आधारित एक मेगा विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी भी शामिल है। 

IISF 2022: आठ हजार से अधिक वैज्ञानिक एवं प्रतिनिधि लेंगे भाग

विज्ञानिका का उद्देश्य प्रभावी विज्ञान साहित्य के माध्यम से विज्ञान को देश के हर कोने में ले जाना है। विज्ञानिका वैज्ञानिक साहित्य और विज्ञान संचार के निर्माण की समकालीन चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से 8,000 से अधिक प्रतिनिधि, प्रसिद्ध वैज्ञानिकों और विज्ञान और प्रौद्योगिकी संगठनों के अधिकारियों के अलावा भाग लेंगे। कुछ प्रमुख निजी शैक्षणिक संस्थान भी हिस्सा लेंगे, जिनमें 40 वैज्ञानिक अपने नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे।

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

पत्नी और 4 माह की मासूम बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर ली जान, उसके बाद खुद फांसी पर लटका

उन्नाव: यूपी के उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के मजरा रूदी खेड़ा में पारिवारिक कलह में युवक ने पत्नी और...

निवर्तमान पालिका अध्यक्ष समेत 4 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

पिहानी/हरदोई: अदालत के आदेश के पुलिस ने तीन महीने बाद निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष समेत 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की...

 लखनऊ, हरदोई समेत आज प्रदेश भर में ओलावृष्टि-बारिश की प्रबल संभावना, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से और राजस्थान के निकट चक्रवातीय दबाव क्षेत्र होने के चलते उत्तर प्रदेश में सोमवार को...

बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने जताई कड़ी नाराजगी

हरदोई: आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई।